सरायपाली :
सवरा समाज का नुवाखाई मिलन और सम्मान समारोह रविवार को छत्तीसगढ़ सवरा समाज के महिला प्रभाग एवं युवा टीम द्वारा सरायपाली के फूलझर अघरिया छात्रावास में आयोजित किया गया था! इसमें सामाजिक लोग बड़ी संख्या मैं उपस्थित थे!
सर्वप्रथम माता शबरी की पूजा अर्चना की गई! समाज कि संस्कृति अनुसार नवाखाई पूजा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया! सभी ने एक दूसरे को नवा खाई जुहार किये एवं बधाई दिए!समाज के कर्मठ एवं जुहारु प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों का स्वागत सम्बोधन और समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया!
समाज में महिलाओ के महत्व और समाज को शिक्षा, संस्कृति एवं समाज को सशक्त बनाने के लिए समाज के प्रमुखो ने अपनी -अपनी विचार रखे! समाज में इस तरह से कार्यक्रम होने से समाज में एकता -अखंडता एवं लोगो में जागरूकता आ रहीहै!
नवाखाई मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में समाज के समस्त शाखा अध्यक्षयों, सदस्यों एवं समाज के जो शासकीय सेवा में पदस्थ है उनका सम्मान श्रीफल, अंगवस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर उनका स्वागत सम्मान किया गया!
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सवरा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष पी.एल. सिदार, संरक्षक जयदेव भोई, प्रांतीय संवैधानिक सलाहकार फडिंन्द्र भोई,कार्यकारी अध्यक्ष नकुल भोई, संरक्षक चतुर्भुज रावल, महिला प्रकोष्ठ प्रांतीयअध्यक्ष श्रीमती संध्या भोई, महिला प्रभाग उपाध्यक्ष चंद्रकांति भोई,महिला प्रभाग प्रांतीय सचिव बनमोती भोई,महिला प्रभाग राजकुमारी रावल,महामंत्री लोकनाथ भोई, शौकीलाल भोई,महासचिव पृथ्वीराज भोई, वकील नाग,विराट भोई, वकील नाग, कृतिवास भोई, डॉ. बी. आर. मलिक, उपेंद्र भोई, रामकुमार सिदार, सुलोचन सिदार, तेजराम सिदार,प्रांतीय कोषाध्यक्ष युवराज रावल, प्रांतीय महामंत्री गजानन भोई, प्रांतीय सचिव चिंतामणि भोई, जिलाध्यक्ष सुरेश मलिक, जिलाकोषाध्यक्ष रोशन भोई, युवा अध्यक्ष रमाकांत भोई, चुड़ामड़ी भोई मीडिया प्रभारी तपन भोई,सचिव अलेख भोई, नवीन बाघ, पुजारी अलेख भोई, उज्जल राजहंस, जदुमणि भोई, चेतराम भोई आदि भारी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे!

More Stories
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा ला रहे थे तस्कर, खरसिया में 52 किलोग्राम गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सरेंडर पर रोक, सीबीआई को नोटिस जारी