मुंबई, फिल्म याराना के सुपरहिट गाना मेरा पिया घर आया का रीक्रिएटेड वर्जन रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म याराना में मेरा पिया घर आया माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। अब इस गाने का रीक्रिएटेड वर्जन रिलीज कर दिया गया है। यह गाना सनी लियोनी पर फिल्माया गया है। सनी लियोनी ने इस गाने के जरिये माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट दिया है।इस गाने को नीति मोहन ने गाया है और एंबी, माया गोविंद ने लिखा है। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इस डांस नंबर को दोबारा बनाया। इस गाने को मूल रूप से सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।इस ट्रैक को मूल रूप से कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था और संगीत अनु मलिक ने दिया था।
सनी लियोनी इस गाने में जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। सनी को इस गाने में देख कर फैस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ