मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी भानुप्रतापदेव कॉलेज मैदान, गोविंदपुर कांकेर स्थित हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड में संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सहित अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
श्रीमती प्रियंका गांधी आज अपने कांकेर प्रवास के दौरान जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिली। हॉस्टल की छात्राएं बड़े उत्साह से श्रीमती गांधी से मिली। इस अवसर पर श्रीमती गांधी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ