मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही फीफा व्लर्डकप में परफार्म करेंगी।
नोरा फतेही फीफा विश्वकप में परफॉर्म करने वाली हैं। वह दिसंबर में फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी। जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा फीफा व्लर्डकप में परफार्म करने जा रही हैं। नोरा ,विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं।
नोरा फतेही फीफा के संगीत वीडियो में शामिल होने वाली अगली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आयेंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक है।
नोरा फतेही फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। बताया जा रहा है कि नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह