नयी दिल्ली. पुलिस ने मंगलवार को मीडिया संस्थान ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों के आवास पर छापेमारी कर उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने साथ ले गई।
पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कई वरिष्ठ पत्रकारों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए छापामारी से संबंधित जानकारी दी।
वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने खुद ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली पुलिस उनके मोबाइल और लैपटॉप अपने साथ ले गई।
अपने मोबाइल फोन जब्त किए जाने की जानकारी सोशल पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “दिल्ली पुलिस ने मेरा फोन जब्त कर लिया। इस फोन से ये मेरा अंतिम ट्वीट है।”
वहीं, अभिसार शर्मा ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली पुलिस मेरे घर से मेरा लैपटॉप और फोन ले जा रही है।”

More Stories
मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कर्ज चुकाने के लिए दो भाइयों ने नाबालिग समेत 3 मंदिरों को बनाया निशाना
रायपुर रेलवे पार्सल गोदाम में 5 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त, जांच में खुलेगा असली या नकली होने का राज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत मंजूर; शर्तों के साथ मिली रिहाई