देवरिया. उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है।
सदर क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई। इस हिंसक वारदात में एक लड़की गम्भीर रूप से घायल है जिसको बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
उन्होंने बताया कि फत्तेपुर गाँव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का गांव के ही सत्यप्रकाश दुबे के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। आज तड़के प्रेम यादव (40) का शव गाँव के पास मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के प्रतिशोध में प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर धावा बोल दिया तथा सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी किरण दुबे, पुत्री सलोनी, नन्दनी और बेटे अनमोल की हत्या कर दी।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा पहुंचे है। वारदात से गांव में तनाव व्याप्त है जिसकों देखते हुये एहतियात के तौर पर पीएसी बल तैनात किया गया है।

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए