पुलिस की सक्रियता से झाँकी में शामिल गुंडे बदमाश घटना करने से पहले हुए गिरफ़्तार
झांकी में चाकू, ब्लेड, कैंची, शराब लेकर आये 52 बदमाश आए पुलिस की गिरफ़्त में
23 के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा नारकोटिक्स एक्ट तथा चोरी के प्रकरण दर्ज
रायपुर :
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले के थाने/चौकियों एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के संयुक्त स्टॉफ की 12 विशेष टीम गठित कर उन्हें गणेश विसर्जन झांकी गुजरने वाले मार्ग के शहर के मुख्य चौक चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों,अंदर के तंग गलियों, अपराध की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर तैनात कर उन्हें आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने व सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। जो गणेश विसर्जन झांकी के दौरान विशेष टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर बारीकी से नज़र रखते हुए, उन्हें चिन्हित कर उनकी तलाशी ली गई जिनके कब्जे से चाकू, रेजर ब्लेड, पेचकस, चाकूनुमा रिंग, कैची इत्यादि बरामद कर उन्हें अग्रिम कार्यवाही थाना को सुपुर्द किया गया।
इस दौरान नाबालिक सहित कुल 52 लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, चोरी तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना कोतवाली में 01 आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट तथा थाना आजाद चौक में 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है तथा थाना मौदहापारा में 02 आरोपियों को पॉकेटमारी/चोरी करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किया गया है, शामिल है।
इस प्रकार गणपति विसर्जन झांकी के इस वृहत आयोजन में रायपुर पुलिस की तत्परता, सजगता तथा त्वरित रिस्पांस से एक इंसिडेंट-फ्री आयोजन में सफलता प्राप्त हुई!

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा