रायपुर। राजधानी में दर्दनाक हादसा हुआ है. निर्माणाधीन स्थल पर पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चे डूब गए हैं. पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, लाखेनगर स्थित निर्माणाधीन स्थल पर खोदे गए गहरे गड्ढे में दो बच्चे डूब गए. वहीं लोगों ने पानी में डूबे बच्चों को फौरन निकाला. बच्चों को आनन फानन में एम्स अस्पताल ले जाया गया. जिसमें से एक बच्चे को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. दूसरे बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गड्ढे में डूबने वाले बच्चों का नाम मोहम्मद आवेश और आबिद खत्री है. दोनों की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

More Stories
मल्टीबैगर शेयर में दिग्गज निवेशक का भरोसा कम हुआ? मधुसूदन केला परिवार ने घटाई हिस्सेदारी, जानें पूरी वजह
सुबह की ये 8 भीगी चीजें बदल सकती हैं सेहत का हाल! पाचन से लेकर स्किन और एनर्जी तक मिल सकते हैं बड़े फायदे
12 अगस्त को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा! 100 साल बाद कई इलाकों में दिन में छा जाएगा अंधेरा, जानें भारत पर क्या होगा असर