सूरजपुर. संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन अंबिकापुर में 19 से 21 सितंबर 2023 तक किया जा रहा है। इस आयोजन में संभाग के समस्त जिले सम्मिलित होंगे। संभाग स्तरीय आयोजन में जिले की 184 पुरुष व 166 महिला सहित कुल 350 प्रतिभागी भाग लेंगे। संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के शुभारंभ अवसर पर कुश्ती व रस्साकसी खेल की प्रतिस्पर्धा होगी। जिले के इन खिलाड़ियों को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामना देते हुये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पांडे, बसंत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
मल्टीबैगर शेयर में दिग्गज निवेशक का भरोसा कम हुआ? मधुसूदन केला परिवार ने घटाई हिस्सेदारी, जानें पूरी वजह
सुबह की ये 8 भीगी चीजें बदल सकती हैं सेहत का हाल! पाचन से लेकर स्किन और एनर्जी तक मिल सकते हैं बड़े फायदे
12 अगस्त को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा! 100 साल बाद कई इलाकों में दिन में छा जाएगा अंधेरा, जानें भारत पर क्या होगा असर