सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के भेरुंदा ब्लाक के ग्राम लाड़कुई में शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक नर्स बीच सड़क पर लेट गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। सड़क पर ऐसा नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। सड़क से आने-जाने वाले लोगों की नजर नर्स पर आकर टिक गई। नर्स का आरोप है कि उसका बिना कारण तबादला किया गया है।
बता दें कि यहां के डॉक्टर पर अस्पताल का कबाड़ा बेचने और अस्पताल के डिलीवरी केस में लापरवाही बरतने के मामले में अनेक आरोप लगे थे । लेकिन प्रशासन ने डॉक्टर पर कार्रवाई करने के बजाय नर्स का तबादला कर दिया है।जानकारी के अनुसार लाड़कुई के मुख्य मार्ग पर सुबह तक तो नजरा सामान्य था। बारिश होने के कारण चहल-पहल भी कम थी लेकिन सुबह लगभग 11 बजे यहां के अस्पताल में पदस्थ नर्स सड़क पर लेट गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। बताया गया है कि रीना मालवीय नामक नर्स का तबादला कर दिया गया है, इससे वह काफी नाराज है।
इस ग्राम के शासकीय अस्पताल में लापरवाही के मामले लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यहां के डॉक्टर पर कोरोना काल में दान में मिले सामान को कबाड़ी में बेचने के आरोप भी लगे थे जिसकी जांच चल रही है वहीं अस्पताल में डिलीवरी केस को लेकर भी लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में माना जा रहा था कि डॉक्टर पर प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। लेकिन नर्स का अचानक तबादला हो जाने से नर्स नाराज हो गई है।

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा