मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल’सुखी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
सुखी के ट्रेलर में 38 साल की सुखप्रीत यानी ‘सुखी’ की जिंदगी को दिखाया है। सुखी यानी शिल्पा शेट्टी अपने परिवार की एक-एक जरूरत का ध्यान रखती है। बच्चों के स्कूल के लंच से लेकर ससुर के गोलियों तक सब कुछ सुखी करती है।एक दिन वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से थक जाती है और अपने तरीके से अपनी जिंदगी को जीना का सोचती है और अपने परिवार को कुछ दिनों के लिए छोड़कर दिल्ली आ पहुंचती है। जहां वो अपनी सभी सहेलियों से मिलती है।
फिल्म सुखी में शिल्पा शेट्टी के अलावा अमित साध, कुशा कपिला दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल और चैतन्य चौधरी भी नजर आएंगे। सुखी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है। सुखी का निर्देशन सोनल जोशी ने किया है और इसे जोशी, राधिका आनंद, पॉलोमी दत्ता और रूपिंदर इंद्रजीत ने लिखा है। यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ