सरायपाली :
स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के खंड चिकित्सा अधिकारी पद पर डॉ एच एल जांगड़े जी को नियुक्त किया गया है!
आपको बता दें कि पूर्व बीएमओ श्री बी बी कोसरिया जी को भार मुक्त कर शासन के आदेश पर जिला अस्पताल महासमुन्द में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर नियुक्त किया गया है!
ज्ञात हो कि स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एच एल जांगड़े के द्वारा पूर्व में दिनांक 05 जून 2015 से 03 जनवरी 2016 तक बीएमओ रहते अपनी सेवाए दे चुके हैं जिसके अनुभव का लाभ आम नागरिकों को मिलेगा।
डॉक्टर जांगड़े जी ने बताया कि विकास खंड सरायपाली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेरे द्वारा विशेष प्रयास किया जायेगा, साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उपलब्धि बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाया जायेगा।

More Stories
अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन! मिक्सिंग प्लांट में छापा, संचालक को थमाया नोटिस
हाथ धोते वक्त गिरी पानी की बूंदें, फिर सर्राफा बाजार में मचा बवाल! कुर्सियां-टेबल चलीं, VIDEO हुआ वायरल
MBA की डिग्री, सट्टे का जुनून और 10 लाख की लूट! रायपुर में ऐसे बना पढ़ा-लिखा युवक अपराध का मास्टरमाइंड