बागेश्वर, उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा (विस) क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 26.03 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि अभी तक हुए मतदान में कांग्रेस,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी, जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा अनेक दिव्यांग भी वोट डालने पहुंच चुके हैं। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह है।
मंडल आयुक्त दीपक रावत और पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान से संबंधी जानकारी ली।

More Stories
छत्तीसगढ़ के हर जिले में सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने की मांग, निजी विश्वविद्यालयों की फीस व्यवस्था पर भी उठे बड़े सवाल
दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, कोर्ट का बड़ा फैसला; पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय