Bhujangasana For Belly Fat: आज मोटापा हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। जिससे पीछा छुड़ाने के लिए लोग घंटों जिम में एक्सरसाइज से लेकर स्ट्रिक्ट डाइटिंग तक फॉलो करते हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी रहती है। मोटापे की समस्या उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है, जिनका लाइफस्टाइल बेहद सुस्त और खानपान की आदतें बेहद खराब होती हैं। इसके अलावा घंटों एक जगह लैपटॉप या कंप्यूटर पर बैठे रहने वाले लोगों को भी बैली फैट की समस्या परेशान करती है। अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या है तो अपने रूटिन में भुजंगासन को जरूर शामिल कीजिए। पेट के बल लेटकर किया जाने वाला ये योगासन वैट लॉस के साथ बैली फैट कम करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं कैसे।
भुजंगासन
भुजंगासन पेट के बल किया जाने वाला आसन है। इस आसन का नियमित अभ्यास वेटलॉस के साथ धीरे-धीरे बैली फैट कम करने में भी मदद कर सकता है। इस आसन को करने से व्यक्ति के पेट, पीठ, गर्दन और कंधों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। भुजंगासन करने के लिए आपको सबसे पहले योग मैट पर पेट के बल लेटकर अपने दोनों पैरों के अंगूठों और एड़ियों को मिलाते हुए दोनों हथेलियों को सीने के सामने जमीन पर रखें। अब सांस लेते हुए हथेलियों पर दबाव डालें और सिर, छाती और नाभि तक पेट को ऊपर उठाएं। इस स्थिति में आसमान की तरफ देखें। गर्दन को सीधा रखें। कुछ देर इस स्थिति में बने रहें और फिर सांस छोड़ दें। धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस योगासन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ