स्टॉकहोम, स्वीडन के शहर माल्मो के एक आवासीय जिले में कुरान जलाये जाने के विरोध में रात भर झड़पें हुईं हैं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव किया और कारों में आग लगा दी है। स्वीडिश पुलिस ने यह जानकारी दी।
स्वेरिजेस टेलीविज़न (एसवीटी) ब्रॉडकास्टर ने कहा कि रविवार को प्रदर्शन का आयोजन इराकी आप्रवासी सलवान मोमिका द्वारा किया गया था, जिसने पहले भी कुरान जलाने वाले के विरोध में प्रदर्शनों को अंजाम दिया था। बयान में कहा गया कि कुरान जलाये जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी सड़कों पर पोस्टर लेकर इसे बंद किये जाने के नारे लगा रहे थे और उसी भीड़ में कुछ मास्क पहने हुए लोग पुलिस पर पथराव भी कर रहे थे हालांकि इस मामले में अभी तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही किसी के मारे जाने की सूचना है।

More Stories
मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कर्ज चुकाने के लिए दो भाइयों ने नाबालिग समेत 3 मंदिरों को बनाया निशाना
रायपुर रेलवे पार्सल गोदाम में 5 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त, जांच में खुलेगा असली या नकली होने का राज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत मंजूर; शर्तों के साथ मिली रिहाई