रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (कमरछट) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में हलषष्ठी मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के नाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में तालाब के प्रतिरूप स्वरूप सगरी बनाई जाती है। महिलाएं इकट्ठा होकर पसहर चावल, काशी फूल, महुआ पत्ते, लाई अर्पित कर भगवान शिव और सगरी की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने बच्चों के स्वास्थ्य, लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि सभी माताओं की कामना पूरी हो, सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल रहें।

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा