समस्तीपुर, बिहार में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी एवं कल्याणपुर थाना के थानाध्यक्ष को शराब माफियाओं को संरक्षण देने और उनके विरूद्ध कार्रवाई नही किए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का कुख्यात शराब कारोबारी रामबाबू राय चकमेहसी एवं कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शराब का रैकेट चलाता था लेकिन दोनों थाना में उसके विरुद्ध कोई मामला दर्ज नहीं है।उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (सदर) संजय कुमार पाण्डेय की जांच रिपोर्ट के आधार पर कल्याणपुर थाना के थानाध्यक्ष गौतम कुमार और चकमेहसी थानाध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुडू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब कारोबारी रामबाबू राय को कुछ अन्य लोगों से भी संरक्षण मिलने की खबर है, जिसकी भी जांच कराई जा रही है।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ