न्यूयॉर्क, सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन 2023 के शुरुआती दौर में फ्रांस के एलेक्जेंडर मूलर को हराकर अपने 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर पहला क़दम बढ़ा लिया है।
विश्व नंबर एक जोकोविच ने सोमवार को खेले गये मुकाबले के शुरुआती छह गेम जीतकर ज़ोरदार शुरुआत की और अंततः विश्व नंबर 84 पर 6-0, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। जोकोविच ने मैच के बाद कहा, “पहले सेट में मैंने बॉक्स के बाहर काफी अच्छी शुरुआत की। मैं कोर्ट पर आने के लिये उत्साहित था। (अमेरिकी ओपन में खेले हुए) दो साल हो गये हैं और यहां आर्थर ऐश कोर्ट पर आप लोगों के सामने आना हमेशा एक सम्मान और खुशी की बात है।”

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ