ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आया है। शहर के हजीरा चौराहे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर एक युवक आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। युवक पब्लिक से नए मोबाइल की मांग कर रहा है। नया मोबाइल मिलने की शर्त पर ही नीचे उतरने की बात कह रहा है। टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। vedio dekhe.
मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम मोनू है। टावर पर चढ़कर नए मोबाइल की डिमांड कर रहा है। बताया जाता है कि युवक नशे का आदी है। वह नशे में ही टावर पर चढ़ गया है और अजीब हरकतें कर रहा है। उसकी यह हरकत उसकी जान पर भारी भी पड़ सकती है। अंततः पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतार लिया है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र