रायपुर, देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

More Stories
रायपुर में 8 से 11 अगस्त तक गूंजेगा ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’, देशभक्ति और प्रतिभाओं का होगा महाकुंभ
छत्तीसगढ़ के हर जिले में सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने की मांग, निजी विश्वविद्यालयों की फीस व्यवस्था पर भी उठे बड़े सवाल
दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, कोर्ट का बड़ा फैसला; पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा