नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए गुरूवार को क्रमशः 21 एवं 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने हैं।
बुधवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गयी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की थी जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष भी बैठक में शामिल थे।
छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर(अजजा) से शकुंतला सिंह पोर्थे, रामानजुगंज(अजजा) से राम विचार नेताम, लुंद्र (अजजा) से प्रबोज भींज, खरिसया से महेश साहू, धर्मजागढ(अजजा) से रिश्चंद्र राठिया, कोरबा से लखनला दवांगन, मरवाही(अजजा) से प्रणव कुमार मरपच्ची, सरायपाली (अजा) से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर, अभानपुर से इंद्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिहावा(अजजा) से श्रवण मरकाम, दौंडी लोहारा (अजजा) से देवलाल हलवा ठाकुर, पाटन से विजय बघेल सांसद, खैरागढ से विक्रांत सिहं, खुज्जी से गीता घासी साहू, महल्ला-मानपुर(अजजा) से संजीव साहा, कांकेर(अजजा) से आशाराम नेताम और बस्तर(अजजा) से मनीराम कश्यप।
मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
सबलगढ से सरला विजेन्द्र रावत , सुमावली से अदल सिंह कंसाना , गोहद से लाल सिंह आर्य , पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छत्तरपुर से ललिता यादव , पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर (अनुसूचित जाति) से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकुट से सुरेन्द्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ (अनुसूचित जनजाति) से हीरासिंह श्याम, बड़वारा (अनुसूचित जाति) धीरेन्द्र सिंह , बरगी से नीरज ठाकुर , जबलपुर पूर्व (अनुसूचित जनजाति) से अंचल सोनकर , शाहपुरा (अनुसूचित जनजाति) से ओम प्रकाश धुर्वे , बिछिया (अनुसूचित जनजाति) से विजय आनंद मरावी, बैहर (अनुसूचित जनजाति) से भगत सिंह नेताम, लांजी से राजकुमार कर्राये, बरघाट (अनुसूचित जनजाति) से कमल मस्कोले, गोटेगांव (अनुसूचित जाति) से महेंद्र नागेश, सौसर से नानाभाऊ मोहोड, पांढुर्णा (अनुसूचित जनजाति) से प्रकाश उईके, मुल्ताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही (अनुसूचित जनजाति) से महेंद्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह , सोनकच्छ (अनुसूचित जनजाति) से राजेश सोनकर, महेश्वर (अनुसूचित जाति) से राजकुमार मेव, कसरावद से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर (अनुसूचित जनजाति) से नागर सिंह चौहान, झाबुआ (अनुसूचित जनजाति) से भानू भूरिया, पेटलावद (अनुसूचित जनजाति) से निर्मला भूरिया, कुक्षी (अनुसूचित जनजाति) से जयदीप पटेल, धर्मपुरी (अनुसूचित जनजाति) से कालू सिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना (अनुसूचित जाति) से ताराचंद गोयल और घाटिया (अनुसूचित जाति) से सतीश मालवीय।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र