रायपुर. राज्य शासन ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव आईएएस जनक प्रसाद पाठक को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.
बता दें कि जनक प्रसाद पाठक पहले से वाणिज्यक कर विभाग, आबकारी आयुक्त, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. जिसके बाद वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उन्हें प्रबंध संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए