नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेले गये दुनिया के सबसे बड़े क्विज़ में से एक ‘जिज्ञासा’ के विजेताओं को बधाई दी है।
श्री मोदी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट को साझा करते हुए अपने ट्वीट में कहा , “ ‘जिज्ञासा’ के सभी विजेताओं को बधाई। यह एक व्यापक प्रयास था जिसका उद्देश्य युवाओं के बीच हमारे इतिहास और संस्कृति के बारे में ज्ञान बढ़ाना है। इस क्विज़ के लिए ऐसी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देखकर खुशी हुई।”
‘जिज्ञासा’ भारत की प्राचीन सभ्यता के मूल्यों, सांस्कृतिक विकास, समृद्ध अतीत और लोकाचार के गौरवशाली समागम के बारे में 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेली गयी दुनिया की सबसे बड़ी क्विज़ में से एक है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र