सरायपाली//दी बीबीसी लाइव/नारायण सान :
अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध एसडीएम सरायपाली द्वारा लगातार कारवाही जारी है।
इसी तारतम्य में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के निर्देशानुसार पुराना शासकीय अस्पताल के पास स्थित मामा भांजा होटल मे तलाशी ली गई। इस तलाशी अभियान में कार्यवाही के दौरान 32 पाव नग विदेशी शराब जप्त किया गया।
मामले में आरोपी कृष्णा गोस्वामी , पिता -गजेन्द्र गोस्वामी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल दाख़िल किया गया है।
उक्त होटल के मलिक व संचालक के मौके से भाग खड़े होने पर अनुविभागीय अधिकारी के आदेशानुसार उनके विरुद्ध फरारी मे प्रकरण कायम किया गया है। जिन्हे पता साजी कर माननीय न्यायालय से रिमांड पर जेल दाख़िल किया जाएगा।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र