भोपाल, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के लेकर आज प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर जमकर हमला किया और उन पर मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया।
डॉ मिश्रा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से झूठ बुलवाया और अब श्रीमती वाड्रा से झूठा ट्वीट करवाया। उन्होंने श्रीमती वाड्रा से कहा कि उन्होंने जो ट्वीट किये हैं, उसके प्रमाण दें, अन्यथा हमारे पास कार्यवाही के सारे विकल्प खुले हैं।

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा