जम्मू, जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के वन क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस ने बताया कि राजौरी जिले के खवास क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने छिपे हुए आतंकवादियों के बारे में मिली पुख्ता खुफिया सूचनाओं के आधार पर इलाके की घेराबंदी की। इसी बीच आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गयी। कुछ देर तक दोनों ओर से जोरदार गोलीबारी हुई। इस कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।
अपर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है। मौके से मिली खबर के अनुसार एक आतंकवादी मारा गया है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र