रायपुर. राजधानी में डबल मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई है. युवक ने परिवारिक विवाद के चलते सौतेली मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया है. यह घटना रायपुर के सरोरा इलाके की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्डम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है.इधर, हमले में बहन की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर घटना की सूचना पर उरला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैजानकारी के मुताबिक आरोपी राजकुमार साहू के पिता ने दो शादियां की थी. आरोपी का आपनी सौतेली मां और भाई से विवाद चल रहा था. मंगलवार को भी विवाद हुआ था, जिसके बाद आज आरोपी ने सैतेली मां, भाई और बहन पर हमला कर दिया. इस हमले में मां और भाई की मौत हो गई.

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए