राजधानी समेत प्रदेश भर के कई इलाकों में देर रात से ही बारिश हो रही है। बीती रात से हो रही बारिश के चलते प्रदेश की कई नदियां उफान पर है। साथ ही राजधानी रायपुर के भी कई इलाकों में जलभराव हो गया है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत मध्य- दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है और उत्तर छत्तीसगढ़ के 1-2 स्थानों पर भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए