पांच नए पत्रकार साथी यूनियन में शामिल हुए
सरायपाली//दी बीबीसी लाइव/नारायण सान :
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम जी के निर्देशानुसार एवं महासमुंद जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष जयकुमार सारथी द्वारा ब्लॉक इकाई सरायपाली की एक औपचारिक बैठक आहूत की गई। जिसमें ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में कई विषयों पर चर्चा परिचर्चा किया गया साथ ही 5 नए पत्रकार बंधु छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सरायपाली परिवार में सम्मिलित हुए।
इस बैठक में मुख्य रूप से जयकुमार सारथी ब्लॉक अध्यक्ष, अंजोर यादव उपाध्यक्ष, इरफान शेख सचिव, शंकर लहरे कोषाध्यक्ष, नृपनिधी पाण्डे सह सचिव, सुरोती लकड़ा मीडिया प्रभारी, फगूलाल रात्रे सदस्य, संजय प्रधान सदस्य, लोचन चौधरी सदस्य मौजूद रहे।
हमारे संगठन में शामिल होने वाले नए सदस्यों के नाम सुनील महापात्र , किरन कुमार नायक , गणेश दास नारायण सान, अजय चौहान, सभी साथियों को तिलक लगाकर परिवार में शामिल किया गया है।

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए