Power Grid Corporation of India share: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत चढ़ गया। साथ ही शेयर 264.8 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे एक पॉजिटिव खबर है। दरअसल, कंपनी को दो प्रोजेक्ट्स के लिए टैरिफ बेस्ड कम्पिटिटिव बिडिंग (टीबीसीबी) के तहत एक सफल बोलीदाता घोषित किए जाने के बाद शेयरों में तेजी है। पावर ट्रांसमिशन कंपनी का स्टॉक 6 जुलाई, 2023 को छूए गए 263.65 रुपये के अपने पिछले उच्च स्तर को पार कर गया। पिछले दो कारोबारी दिनों में, स्टॉक में 6 प्रतिशत की तेजी आई है।
कंपनी ने क्या कहा
सरकारी कंपनी ने कहा कि उसे बिल्ड, ओन ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार के तहत दो इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम परियोजनाओं के लिए टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के तहत सफल बोलीदाता घोषित किया गया। दोनों परियोजनाओं के लिए फाइनल लेटर पावर ग्रिड को मिल गए हैं।
5,700 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी भी
बता दें कि हाल ही में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष में बॉन्ड के जरिये विभिन्न किस्तों में 5,700 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी ने बयान में बताया कि जुटाए गए धन का उपयोग पूंजीगत व्यय, पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों/ संयुक्त उपक्रमों को कर्ज देने और आम कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए