टोक्यो, जापान में तूफान खानून के असर से यहां करीब 264 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
एनएचके ब्रॉडकास्टर के अनुसार तूफान के सोमवार से मंगलवार तक ओकिनावा और अमामी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है। जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने तूफान के करीब आने पर आज 67 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) ने भी आज 73 उड़ानें और मंगलवार को 124 उड़ानें रद्द कर दी हैं।
जापानी अधिकारियों ने ओकिनावा और अमामी निवासियों को चेतावनी दी है कि खानून तूफान से ऊंची लहरें, भूस्खलन और बाढ़ आ सकती है।

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए