शिमला/रिकांगपिओ, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कल शाम एक वाहन के सतलुज नदी में गिर जाने से तीन लोग बह गए और एक घायल हो गया।
जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले के निचार उपमंडल के तहत जानी संपर्क मार्ग पर कल शाम एक पिकअप वाहन सतलुज में गिर गया।
प्रशासन ने कहा कि गाड़ी में बैठे चार लोगों में से केवल एक घायल को ही बचाया जा सका। बाकी लोग सतलुज नदी की तेज़ धारा में गाड़ी के साथ बह गए, उनका कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ितों में तीन महिलाएं शामिल हैं जिनकी पहचान चंपा देवी, अनीता देवी और राजकुमारी के रूप में हुई है। इसके अलावा वाहन चालक जीवन सिंह है। दुर्घटना में घायल हुयी राजकुमारी को चिकित्सा उपचार के लिए किन्नौर जिले के शोल्टू में जेएसडब्ल्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस स्टेशन टापरी से एक पुलिस बचाव दल मौके पर पहुंचा और लापता पीड़ितों का पता लगाने की कोशिश की। लेकिन वे केवल एक घायल महिला को बचा सके। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

More Stories
चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, रेस्क्यू के दौरान 2 दमकलकर्मी की मौत
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात