प्रदेश के 20 खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में होंगे शामिल
जशपुरनगर. ताइक्वांडो खेल में जशपुर जिले के खिलाड़ी लगातार जिले का नाम राज्य सहित पूरे देश में रोशन कर रहे है। इस कड़ी में आज जशपुर के एकलव्य खेल अकादमी के ताईक्वांडो विधा के 4 खिलाडी करण राम, अर्जुन राम, अजय चौहान, राकेश राम व संत पॉल्स इंग्लिश मीडियम बगिमा की इशिका लकड़ा, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के युवराज कुमार अपने कोच नंदलाल यादव के साथ लखनऊ, उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुए है।
प्रशिक्षक नंदलाल यादव ने बताया की सभी खिलाडी 28 से 30 जुलाई 2023 तक आयोजित 6वी कैडेट नेशनल चौंपियनशिप 2023 में समिलित होंगे। यह चयनित खिलाडी रायगढ जिले में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाते हुए राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया है। उन्होंने बताया की पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित खिलाडियों को भारतीय ताईक्वांडो संघ के सयुक्त सचिव व छत्तीसगढ़ ताईक्वांडो संघ के महासचिव श्री अनिल दिवेदी के नेतृत्व में सम्मिलित किया जा रहा है। श्री दिवेदी ने बताया की प्रदेश भर के 20 खिलाडी 6वी कैडेट नेशनल प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे।
इस दौरान सभी चयनित खिलाडियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार गुप्ता व जिला खेल अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। इस दौरान डीएसओ स्कूल शिक्षा प्रेम सिदार, अकादमी अधीक्षक सुनील निराला, तीरंदाजी प्रशिक्षक राजेंद्र देवांगन और तैराकी प्रशिक्षक गजेंद्र साहू उपस्थित थे।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
महतारी वंदन योजना से बदली कबीला देवांगन की जिंदगी, हर महीने मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास