महिंद्रा समूह से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि महिंद्रा समूह आरबीएल बैंक (RBL Bank) में हिस्सेदारी खरीद सकता है। महिंद्रा समूह की यूनिट महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने ओपन मार्केट के जरिए आरबीएल बैंक में लगभग 4% हिस्सेदारी खरीद सकता है। हालांकि, इस बारे में महिंद्रा समूह और आरबीएल बैंक की तरफ से अभी कोई आधरिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस खबर के बीच आज बुधवार को इंट्रा डे ट्रेड में आरबीएल के शेयर 4.61% चढ़कर 233.60 रुपये पर पहुंच गए।
क्या है डिटेल
सूत्रों के मुताबिक, अगर महिंद्रा ग्रुप को आरबीएल बैंक का स्ट्रैटेजिक शेयरधारक बनने की मंजूरी मिल जाती है तो वह आरबीएल बैंक में अपनी हिस्सेदारी 15-25% तक बढ़ा सकता है। सीएनबीसी टीवी18 की एक खबर के मुताबिक, महिंद्रा समूह आरबीएल बैंक के साथ डील को लेकर उत्साहित है।” आरबीआई के मौजूदा नियमों के अनुसार, औद्योगिक घरानों को बैंकों में अधिकतम 10% हिस्सेदारी रखने की अनुमति है, लेकिन वे प्रमोटर के तौर पर यह कार्य नहीं कर सकते हैं। हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि महिंद्रा ग्रुप आरबीआई से छूट की मांग कर सकता है। गौरतलब है कि आरबीआई किसी औद्योगिक घराने को बैंकिंग लाइसेंस देने पर भी रोक लगाता है।
फाइनेंस सर्विस सेक्टर पर महिंद्रा समूह का दांव मुख्य रूप से समूह की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के जरिए से है। आपको बता दें कि महिंद्रा ग्रुप की हिस्सेदारी प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक में भी है। बता दें कि आरबीएल बैंक के लिए पिछले कुछ साल उतार-चढ़ाव भरे रहे। बैंक के फाइनेंशियल कंडिशन पर सवाल उठे थे। बता दें कि साल 2021 में आरबीएल बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विश्ववीर आहूजा ने अपना पद छोड़ दिया था। इसके साथ ही बैंक ने राजीव आहूजा को तत्काल प्रभाव से अंतरिम एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया गया। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने अपने मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल