नयी दिल्ली, लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगाेई की ओर से प्रस्तुत केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में अविश्वास संबंधी प्रस्ताव को अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुमति प्रदान कर दी।
शून्यकाल के दौरान जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद श्री बिरला ने सदस्यों को सूचित किया कि उन्हें श्री गोगोई की ओर से मंत्रिपरिषद में अविश्वास का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। वह इस प्रस्ताव को अनुमति प्रदान करते हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन के नेताओं से विचार-विमर्श करके वह अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय आदि निर्धारित करेंगे। वर्तमान लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।

More Stories
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की मजार पर तोड़फोड़, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
मानव तस्करी का खुलासा: 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू हुई किशोरी, मुंबई में हुई थी बिक्री
मेरठ: कांवड़ियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने अफवाहों को बताया झूठा