लखनऊ. मणिपुर कई दिनों से हिंसा की आग में जल रहा है. इस बीच महिलाओं के साथ दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं को नग्न कर घुमाया जा रहा है. आरोप है कि महिलाओं को खेत में ले जाकर भीड़ ने गैंगरेप किया. इस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भड़क गए. उन्होंने कहा कि क्या यही है रामराज्य का नंगा सच?
सपा अध्यक्ष अखिलेश के बाद अब सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी बयान दिया है. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर में कुकी आदिवासी महिलाओं को नंगा कर जो अमानवीय और बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया है, अत्यंत शर्मनाक व दर्दनाक व निंदनीय है। क्या यही है रामराज्य का नंगा सच?
बता दें कि मणिपुर हिंसा के दोषी लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है. मणिपुर की घटना पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगे. स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि विदेश जाने का समय है, मणिपुर जाने का नहीं. आगे उन्होंने ये भी कहा कि मणिपुर सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए.

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ