एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गर्भवती होने पर मौत के घाट उतार दिया. मेरठ से सटे सरधना में खिर्वा नौआबाद में सोमवर को खेत में गई रीमा (30) की गला दबाने के बाद सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई. रीमा जंगल में चारा लेने के लिए गई थी. फॉरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक वह सवा महीने की गर्भवती निकली, ऐसे में पुलिस उसके फोन की कॉल डिटेल निकाल कर उसके नजदीकी को तलाशने में जुटी थी.
माना जा रहा था कि महिला के नजदीकी ने ही उसकी हत्या की है. गांव के एक युवक पर शक होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई. पुलिस ने गहन तहकीकात की तो सामने आया कि यह नजदीकी कोई और नहीं बल्कि उसका ही प्रेमी था. पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के बाद आरोपी ने सारा सच उगल दिया. उसने स्वीकार किया कि अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने रीमा की हत्या की है. पुलिस ने आरोपी दोस्तों को भी पकड़ लिया1 आरोपियों की निशानदेही पर गायब मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र