शाहरुख खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है। हाल ही में जो खबर आई कि एक्टर को चोट लगी है और उनकी नाक की सर्जरी हुई है, वो गलत है। शाहरुख को लेकर उनके एक करीबी ने एक्टर को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने हिंदुसतान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि एक्टर की चोट वाली खबर फर्जी है। दरअसल, बुधवार को खबर आई कि शाहरुख खान को शूट के दौरान चोट लग गई है और इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद एक्टर के फैंस काफी घबरा गए।
अब हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्टर के करीबी शख्स ने बताया कि शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर जो भी खबर आई वो गलत है। वह बिल्कुल ठीक हैं।
एयरपोर्ट पर दिखे शाहरुख खान
वैसे बता दें कि बीते दिन ही एक्टर के चोट लगने की खबर के बाद शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को स्पॉट किया गया था। उस दौरान उनके शरीर पर कोई चोट नहीं नजर आई। वह अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम के साथ नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर तो फैंस के ट्वीटस की बाढ़ आ गई थी। सभी उनके ठीक होने की दुआ करने लगे।
शाहरुख की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म पठान में नजर आए थे। इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण के साथ लीड रोल में थे। फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी था।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र