रायपुर//दी बीबीसी लाइव :
राजधानी रायपुर में मूलनिवासी नायक मा वामन मेश्राम साहब की अध्यक्षता में बामसेफ एवं आफसूट संगठनाओं के कार्यकर्ताओं का एक अहम बैठक आहुत किया गया। जिसमें वामन मेश्राम साहब ने कार्यकर्ताओं को संगठन शक्ति के निर्माण पर जोर देते हुए संगठन निर्माण और विस्तार के गुर सीखाए जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
छत्तीसगढ़ बामसेफ के प्रदेश महासचिव मा. बसंत प्रकाश कुर्रे जी के द्वारा राज्य का समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया तथा प्रदेश अध्यक्ष मा. श्रीलाल कोशले जी के द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार और आगामी 20 अगस्त 2023 को राजधानी रायपुर में होने जा रहे बामसेफ और राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के 18 वें राज्य अधिवेशन की प्लानिंग कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया गया।
वामन मेश्राम के इस बैठक के बाद राज्य में एक नए उत्साह का महौल तैयार हो गया और समस्त कार्यकर्ताओं ने समय, श्रम, बुद्धि, हुनर, पैसा लगाकर राज्य में विशाल संगठन शक्ति निर्माण करने का जिम्मा लिया।
बैठक में लगभग 25 जिलों के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन सुनिल खलखो प्रदेश अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा छ.ग. ने किया तथा आभार प्रकट मा संजय बोरकर साहब सी. ई. सी. सदस्य छ.ग. ने किया।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
महतारी वंदन योजना से बदली कबीला देवांगन की जिंदगी, हर महीने मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास