बिलासपुर//दी बीबीसी लाइव :
शाला प्रबंधक कमेटी ने आर टी ई में पढ़ रहे सभी बच्चों के अभिभावकों के साथ मीटिंग किया। जिसमें शाला प्रबंधक ने बताया कि, होली क्रॉस स्कूल को आर टी ई में पढ़ने वाले बच्चों को शासन के द्वारा राशि दी जाती है, जिसके कारण बच्चों का पढ़ाई सार्थक हो पाता है! किसी कारणवश होली क्रॉस स्कूल को विगत 3 साल से राशि प्राप्त नहीं हुई है। होली क्रॉस स्कूल प्रबंधक ने बताया कि शासन को दो-तीन बार लेटर लिख चुके हैं किंतु अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है। जिसके कारण आने वाले समय में बच्चों को पढ़ाने में काफी तकलीफ हो रही है। शाला प्रबंधक ने स्पष्ट किया है कि अगस्त 2023 तक होली क्रॉस स्कूल को शासन के द्वारा राशि प्राप्त नहीं होती है तो आरटीई में पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कत आ सकती है!
चंद्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में सभी अभिभावक कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और कलेक्टर साहब से तत्काल राशि प्रदान कराने की निवेदन किया ताकि आर टी ई में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खराब ना हो।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला