मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के से उनका लुक रिलीज हो गया है।
प्रोजेक्ट के में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है।प्रोजेक्ट के से अमिताभ बच्चन का एक इंटेंस लुक लीक हुआ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस लुक में अमिताभ बच्चन के काफी लंबे और सफेद बाल नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका चेहरा काफी गंभीर है। अमिताभ बच्चन का यह इंटेंस लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को प्रोजेक्ट के लिए तीन दिन तक शूटिंग करनी है। उन्हें इस लुक में तैयार होने के लिए 3-4 घंटे लगते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ के हर जिले में सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने की मांग, निजी विश्वविद्यालयों की फीस व्यवस्था पर भी उठे बड़े सवाल
दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, कोर्ट का बड़ा फैसला; पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय