श्रीनगर. सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और चार अज्ञात आतंकवादी ढेर हो गये।
सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश ऐसे समय नाकाम की है , जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर के काला जंगल में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चार आतंकवादी मारे गये , जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) की तरफ से भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। मृत आतंकवादियों की पहचान और किसी समूह से संबंद्धता की अभी तात्कालिक तौर पर पता नहीं चल सका है।
पिछले दो सप्ताह में सीमापार से घुसपैठ की कोशिशों में अचानक तेजी आयी है और इसी दौरान कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम 11 आतंकवादी मारे गये हैं।

More Stories
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बड़ी परीक्षा: स्पिन के जाल से कैसे निकलेगा भारत, सिर्फ 3 खिलाड़ियों के पास है टेस्ट अनुभव
CGPSC SI Result 2026 जारी: 341 पदों के लिए 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में चयनित, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया
22 लाख का सौदा फंसा, 10 लाख की बयाना राशि भी नहीं मिली वापस! भिलाई स्टील प्लांट मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला