रायपुर : बुधवार रात रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। देर रात तक हुई बारिश की वजह से अब गुरुवार को मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है। गर्मी और लू से हल्की राहत भी लोगों ने महसूस की है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक 23 और 24 जून को भी कई जिलों में बारिश होने, तेज आंधी चलने की संभावना बनी हुई है।
आने वाले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के बहुत से हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें रायपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा, बीजापुर बस्तर संभाग के जिले भी शामिल हैं । बलरामपुर सरगुजा में भी बारिश के आसार जताए गए हैं । इन सभी जिलों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हो सकती है।
हल्की आंधी भी आएगी
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक गुरुवार को सूरजपुर बलरामपुर सरगुजा के कुछ जिलों समेत कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद रायगढ़, कोंडागांव में बादल घिरते दिखेंगे, और तेज हवाएं, अंधड़ चलेगी।

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा