भोपाल, मुरैना में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बदमाशों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे है। इसी बीच एक और मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक कोचिंग शिक्षक को दो छात्रों ने गोली मार दी।बता दे की यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जौरा रोड की मैदा मिल के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शिक्षक को दिनदहाड़े गोली मारी और फरार हो गए। आरोपी दोनों छात्र सगे भाई हैं । और तीन साल पहले एक भाई शिक्षक से कोचिंग पढ़ता था। विवाद के पीछे के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना की वजह पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है। आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा