रायपुर. छत्तीसगढ़ वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बुधवार देर रात हुई बारिश ने कुछ राहत दी. देर रात रायपुर में लगातार बारिश हुई. जिससे मौसम में बदलाव आया है. वहीं तापमान में भी गिरावट आई है. प्रदेश के कई संभाग में मौसम बदला है.
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है. प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा के हालात बन सकते हैं. पश्चिम, मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है. जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
बात दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में लू चल रही थी. भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था. लगातार बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे. अब देर रात हुई बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं.

More Stories
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बड़ी परीक्षा: स्पिन के जाल से कैसे निकलेगा भारत, सिर्फ 3 खिलाड़ियों के पास है टेस्ट अनुभव
CGPSC SI Result 2026 जारी: 341 पदों के लिए 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में चयनित, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया
22 लाख का सौदा फंसा, 10 लाख की बयाना राशि भी नहीं मिली वापस! भिलाई स्टील प्लांट मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला