रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्षक श्री छविराम साहू ने योगाभ्यास कराया, उन्होंने योग की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि का संयोग है।योग दर्शन में इसे अष्टांग योग भी कहा जाता है। योग के बाह्य साधनों यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार से मानसिक एवं शारीरिक रोग-विकारों से मुक्ति मिलती है। मन शांत होता है। ईश्वर का ध्यान कर पूरे मनोयोग से योग साधना करने से व्यक्ति का अनंत ऊर्जाओं से साक्षात्कार होता है।

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए