भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश आगमन को लेकर समूचा प्रदेश उत्साहित है और भारतीय जनता पार्टी परिवार पूरी तरह तैयार है।
श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘है तैयार, भाजपा परिवार।’ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को ‘मेरा बूथ, सबसे मज़बूत’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन और ऊर्जादायी उपस्थिति को लेकर संपूर्ण प्रदेश उत्साह और आनंद से भरा हुआ है।
श्री मोदी आगामी 27 जून को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और शहडोल के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा