August 5, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

47 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के खमरिया थाना पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी पकड़ी है। जिससे शराब की तस्करी की जा रही थी। इधर नकली पुलिस बनकर आरोपी होटल रॉयल मैरिज गार्डन के मालिक को ब्लैकमेल कर पैसे मांग की मांग कर रहे थे।

423 लीटर शराब सहित वाहन जब्त

जिले के खमरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर प्लेट की सफारी वाहन को पकड़ा, जिससे शराब तस्करी हो रही थी। तस्करों को पकड़ने के दौरान तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहे थे। काफी दूर तक चकमा देने के बाद ड्राइवर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने दो तस्करों ने धर दबोचा और 47 पेटी में रखी 423 लीटर शराब सहित वाहन जब्त किया। पकड़े गए तस्कारों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसने पूछताछ कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में भी जारी है। शराब की इतनी बड़ी खेप किस जगह से लेकर आए और किस जगह इसे खपाना था इसका पता लगाया जा रहा है।