बिलासपुर//दि बीबीसी लाइव/अंकित साहू :
जिले के सीपत थाना में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की एक युवक से उसकी जान पहचान हुई, फिर मोबाइल पर बात करने के दौरान युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। झूठ को सच समझकर युवती उसके जाल में फस गई, जिसका फायदा युवक ने उठाया और पिछले करीब 5 सालो से वह उसका दैहिक शोषण करता आ रहा है। जब इतने दिनो बाद भी शादी करने के लिए बात नही बनी तो युवती ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की वर्ष 2019 जून में उसने बिलासपुर के मंगला चौक के पास नर्सिंग सीखने के लिए फॉर्म भरने गई थी, उसी बीच ग्राम बिटकुला निवासी शशिकांत पाटनवार , पिता त्रिलोकीनाथ पाटनवार उम्र 29 वर्ष से जान पहचान होने के बाद एक दूसरे से मोबाइल में बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2019 से लगातार अलग अलग जगहों पर लें जाकर आरोपी पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहता है ।
रिपोर्ट पर सीपत थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पतासाजी के दौरान आरोपी के बिलासपुर में होने की सूचना प्राप्त हुई जिसे टीम बनाकर आज बिलासपुर से पकड़कर थाना सीपत लाया गया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरिशचंद्र तांडेकर सहायक उपनिरीक्षक शिव सिंह आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज आरक्षक प्रदीप सोनी की विशेष भूमिका रही।

More Stories
मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कर्ज चुकाने के लिए दो भाइयों ने नाबालिग समेत 3 मंदिरों को बनाया निशाना
रायपुर रेलवे पार्सल गोदाम में 5 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त, जांच में खुलेगा असली या नकली होने का राज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत मंजूर; शर्तों के साथ मिली रिहाई