हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में थाडी-अनकापल्ले रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार सुबह कोयले से लदी एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने 15 से 17 जून तक चलने वाली आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी चौधरी राकेश ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा, “रद्द की गई ट्रेनें 12805 विशाखापत्तनम-लिंगमपल्ली 15 और 16 जून को, 12806 लिंगमपल्ली-विशाखापत्तनम 16 और 17 जून को , 17220 विशाखापत्तनम-मछलीपट्टनम 16 और 17 जून को, 17219 मछलीपट्टनम विशाखापत्तनम 15 और 16 जून को, 17240 विशाखापत्तनम-गुंटूर 15 और 16 जून को, 17239 गुंटूर-विशाखापत्तनम 16 जून को, 22701 विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा 16 जून को और 22702 विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम 16 जून को हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ के हर जिले में सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने की मांग, निजी विश्वविद्यालयों की फीस व्यवस्था पर भी उठे बड़े सवाल
दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, कोर्ट का बड़ा फैसला; पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय